गौवंश के साथ भरा ट्रक काबू, तस्कर हुए फरार, अज्ञात लोगों पर किया केस दर्ज
भुच्चो मंडी| बठिंडा-बरनाला नेशनल हाईवे मार्ग पर भुच्चो मंडी टोल प्लाजा के नजदीक गौरक्षा दल पंजाब और शिव सेना हिंद के सदस्यों की ओर से गोवंश से भरा ट्रक काबू किया। शिव सेना हिंद पंजाब वाइस प्रधान संदीप वर्मा ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि एक बंद बॉडी कंटेनर बठिंडा से रामपुरा फूल की तरफ जा रहा है, जिसमें गौवंश को बुरी तरह से भरा हुआ है और गोवंश की आंखें में अदरक और केमिकल का इस्तेमाल कर बेहोश किया हुअा है और इनको पंजाब से बाहर की स्टेटों में काटने के लिए ले जाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि उन्होंने तुरंत इसकी सूचना थाना कैंट बठिंडा को दी पर उससे पहले गाय तस्कर मौके से फरार हो गए। थाना कैंट की पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया और गायों को सिखाे वाली बीड़ कोटकपूरा गोशाला संत बाबा मलकीत दास में छोड़ा गया। पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इस मौके पर शिव सेना हिंद से शिव जोशी आदि उपस्थित थे।