दफ्तर में बैठकर शराब पीने की फाेटाे वायरल हाेने पर दो 2 पुलिसकर्मी सस्पेंड
बठिंडा| दफ्तर में बैठकर ड्यूटी के दौरान शराब पीने वाले 2 पुलिस मुलाजिमों को सस्पेंड कर दिया गया है। बताया जाता है कि उक्त दोनों पुलिस मुलाजिम मिनी सचिवालय में स्थित ओएसआई ब्रांच में तैनात हैं। दोनों मुलाजिमों की फोटो वायरल होने के बाद उक्त मामला पुलिस अधिकारियों के पास पहुंचा तो दोनों को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया। जानकारी अनुसार उक्त मामला तीन-चार दिन पुराना है लेकिन उक्त दोनों मुलाजिमों की शराब पीतेेे हुए की फाेटाे सोशल मीडिया में वायरल हो गई। दोनों मुलाजिमों को सस्पेंड कर दिया गया है। जो फोटो वायरल हो रही है उसमें दोनों मुलाजिम सिविल वर्दी में हैं और दोनों ने अपने अपने हाथ में पेग पकड़ा हुआ है। इन पुलिस मुलाजिमों को सस्पेंड करने की पुष्टि एसएसपी डॉक्टर नानक सिंह ने की है।