बेरोजगारों ने मोती महल के घेराव की दी चेतावनी
बठिंडा| शिक्षामंत्री विजयेंद्र सिंगला के शहर संगरूर में 8 सितंबर से पक्का मोर्चा लगाकर बैठे टेट पास बेरोजगार बीएड अध्यापकों ने 11 मार्च को मोती महल पटियाला के घेराव करने का एलान किया। टीचर्स होम में रखी बैठक को संबोधित करते जिला प्रधान युद्धजीत सिंह ने कहा कि 1 मार्च को संगरूर में शिक्षामंत्री विजयेंद्र सिंगला की कोठी का घेराव के दौरान जिला प्रशासन ने 4 मार्च को सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह से बैठक कराने का भरोसा देकर धरना खत्म करवाया लेकिन बाद में बैठक के लिए सीएम आफिस से समय नहीं मिला। इससे बेरोजगार बीएड अध्यापकों में सरकार के खिलाफ रोष है।