ग्रामीण कौशल योजना के तहत 20 तक रजिस्ट्रेशन
बठिंडा|प्रदेश सरकार की ओर से दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना प्रधानमंत्री कौशल विकास मिशन व राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत पंजाब के नौजवानों को अनेक रोजगारोन्मुखी कोर्स में सिखलाई देकर प्राइवेट सेक्टर की कंपनियों में नौकरी मुहैया करवाई जाती है। एडीसी डेवलपमेंट परमवीर सिंह ने बताया कि विभिन्न कोर्स के तहत ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के नौजवानों को बठिंडा में सरकार की ओर से अधिकृत सिखलाई पार्टनर्स के जरिए सोलर पैनल इंस्आलेशन, वेयर हाउस पैकर, इनवेंटरी क्लर्क, कोरियर डिलीवरी एग्जीक्यूटिव, फिटनेस ट्रेनर, सीएनसी, सिलाई मशीन ऑपरेटर, होम हेल्थ एड व सहायक इलेक्ट्रिशियन आदि कोर्स करवाए जाते हैं। इन कोर्स में भाग लेने वाले उम्मीदवारों की उम्र 18 से 35 साल जबकि शैक्षिक योग्यता 8वीं पास होना लाजिमी है। यह कोर्स सरकार की ओर से बिलकुल मुफ्त करवाए जा रहे हैं। सिखलाई के दौरान विद्यार्थियों को मुफ्त किताबें, वर्दी, खाना व रिहायश की भी सुविधा दी जाती है। कोर्स संबंधी जानकारी के लिए किसी भी कामकाज वाली दिन ब्लॉक मिशन मैनेजर चांद सिंह के साथ जिला परिषद काम्पलेक्स की दूसरी मंजिल के कमरा नंबर 215 में स्किल डेवलपमेंट ब्रांच में संपर्क किया जा सकता है। इन स्कीमों के अधीन ज्यादा से ज्यादा नौजवान सिखलाई लेने के लिए 20 मार्च तक अपनी रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। सिखलाई के दौरान ड्रग्स से पीड़ित मरीजों व दिव्यांग नौजवानों को विशेष सुविधा दी जाती है।