पंजाबी यूनिवर्सिटी कर्मचारी एसोसिएशन के वफद का रामपुरा पहुंचने पर स्वागत
रामपुरा फूल| पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला कर्मचारी (अ और ए वर्ग) एसोसिएशन में कर्मचारियों ने रजिंदर सिंह राजू के हक में बड़ी संख्या में समर्थन कर उनकी पार्टी को ऐतिहासिक जीत दिलाई। विजेता समूह टीम यूनिवर्सिटी के सम्बन्धित कालेजों के कर्मचारियों का धन्यवाद करने विशेष टीम स्थानीय यूनिवर्सिटी इंजीनियरिंग कालेज और पंजाबी यूनिवर्सिटी तपस्वी पूर्ण दास मालवा काॅलेज में पहुंची। नए चुने प्रधान रजिंदर सिंह राजू ने कहा कि उनका मुख्य काम मुलाजिमों के कामों को पहल के आधार पर करवाना है। इस मौके पर एसो. के जनरल सचिव मनोज, सचिव जगतार सिंह, मुहम्मद जहीर और लोरेलू सहायक सचिव अमरजीत कौर आिद मौजूद थे।