महिलाएं अपनी उपलब्धि से समाज को कर रही रोशन : परमजीत देवता
देवता यादगारी मालवा कलाकार मंच की ओर से रविवार को स्नेहलता ट्रस्ट में महिला दिवस स्वाभिमान के साथ मनाया। सभी सदस्यों ने दीप प्रज्वलित करके अपनी उपस्थिति से समाज को रोशन करने का आभास दिलाया। मंच प्रधान परमजीत कौर देवता ने कहा कि बेहद फख्र की बात है कि आज महिला अपनी उपलब्धि से समाज को रोशन कर रही है। समाज में आई नैतिक कदरो-कीमत की गिरावट के लिए नौजवान पीढ़ी को संभलने की जरूरत है, कोख, पेड़ व पानी पंजाब की अहम जरूरी है, इसलिए जागो और सभी मिलकर पंजाब के भविष्य के बारे में सोचो। बिमल गर्ग ने कहा कि महिलाएं अपने बच्चों को समय दें क्योंकि वे ही अपने बच्चों में संस्कार भरने की पहली पाठशाला हैं। प्रोजेक्ट डायरेक्टर अनु सचदेवा ने कोरोना वायरस से बचाव के तरीके बताते हुए कहा कि इससे डरने की बजाए परहेज बरतें। मिस पंजाबन मनदीप कोर ने समाज में औरतों की स्थिति से अवगत कराई। बहाला अमली व रमा ने कोरोना वायरस पर स्किट पेश करके महिलाओं को जागरूक किया। साल भर अच्छा काम करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। उपप्रधान जसवीर सिंह जस्सा ने आभार जताया। मंच संचालन सुखराज कौर ने किया। उमा शर्मा, मन्नत, रणजोत, गुरबख्श कौर, राज मान व शमशेर सिंह ने सहयोग दिया।
महिला दिवस पर शमां रोशन करती महिलाएं।