लहरा मुहब्बत से नौजवान संदिग्ध हालात में लापता
भुच्चो मंडी| गांव लहरा मुहब्बत निवासी एक नौजवान के संदिग्ध हालत में लापता होने से पारिवारिक मेंबर सदमे में हैं। पीड़ित परिवार ने इस संबंध में भुच्चो पुलिस को सूचित कर दिया है। गांव के पूर्व सरपंच सुखपाल सिंह सुक्खी ने बताया कि धर्म सिंह (32) पुत्र दर्शन सिंह (पूर्व फ़ौजी) निवासी पत्ती बलीकरन लहरा मोहब्बत बीती 9 मार्च को घर से किसी काम को गया था, पर वापस घर नहीं लौटा। 10 मार्च को दोपहर के 2:34 बजे से उसका फ़ोन बंद आने लगा। उन्होंने बताया कि धर्म सिंह तंदरुस्त नौजवान है। वह विवाहित है और उसके एक बच्चा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।