तलवंडी साबो में नशे की ओवरडोज से नौजवान की माैत, अब तक चार मरे
ऐतिहासिक नगर तलवंडी साबो में एक नौजवान की नशे की ओवरडोज से मौत होने का समाचार मिला है। मृतक की पहचान मनिंदर सिंह के ताैर पर हुई है जो पिछले काफी समय से नशे का आदि था।
मृतक युवक मनिंदर सिंह अपनी विधवा माता का अकेला ही कमाने वाला बेटा था जबकि मृतक के एक बहन और एक छोटा भाई भी है। मृतक की माता हरबंस कौर ने बताया कि वे उसे नशा करने से बहुत रोकते थे,परंतु तलवंडी साबो में नशे का कहर ही इतना है कि उनका बेटा नशा करने से नहीं हटा और न ही पुलिस प्रशासन ने कोई सख्ती कर नशे को हटाया है। मृतक की माता ने कहा कि पंजाब सरकार तलवंडी साबो से तुरंत चिट्टा नशा को बंद करे जिससे दूसरी माताओं के पुत्र इससे बच सकें।
अब तक नशे से ये माैतें
{12 जून 2018 को रामां मंडी के कांग्रेस पार्षद के भाई की नशे के अधिक डोज से मौत हो गई थी।
{2 जुलाई 2018 को तलवंडी साबो में 23 वर्षीय लवप्रीत सिंह की नशे से जान चली गई।
{ 23 जुलाई 2019 को गांव नंगला निवासी गुरलाल सिंह की नशे के ओवरडोज से मौत हो गई।
{ 22 सितंबर 2019 को चिट्टे की ओवरडोज से गुरमीत सिंह (19) की मौत हो गई थी। वह दोस्तेों के साथ नशा करता था।
यह तस्वीर बदलनी चाहिए**