ढिल्लो काॅलोनी में युवक ने फंदा लगा किया सुसाइड
बठिंडा| परस राम नगर की ढिल्लो कॉलोनी गली नंबर 3 में एक युवक ने आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान जसवंत सिंह आयु 39 साल के तौर पर हुई है। संस्था के प्रधान विजय गोयल ने बताया सूचना मिली थी िक ढिल्लो काॅलोनी में व्यक्ति ने फंदा लगा लिया है। संस्था वर्करों ने घटनास्थल पर पहुंच पुलिस को सूचित किया। पुलिस के अनुसार जसवंत सिंह काफी समय से मानसिक परेशान चल रहा था, उसकी प|ी भी काफी समय से मायके में ही रह रही थी। एसएचओ कैनाल सुनील कुमार ने बताया कि परिजनों के बयानों के आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी।