तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को कुचला
मोगा| तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। थाना धर्मकोट में पड़ते कमालके चौकी...
Bhaskar News Network | Last Modified - Apr 02, 2018, 02:20 AM IST
मोगा| तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। थाना धर्मकोट में पड़ते कमालके चौकी के प्रभारी कुलदीप कुमार ने बताया कि अमीवाला निवासी परविंदर सिंह ने बयान दिया है कि उसके पिता महिन्द्र सिंह (43) शनिवार को वह अपने बाइक से कस्बा किशनपुरा गए थे। शाम को लौटते समय रास्ते में गांव दबुर्जी व फिरोजवाल मंगलवाला के बीच सामने से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसके पिता की बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में उसके पिता बुरी तरह से घायल हो गए। उनको सरकारी अस्पताल लाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को देने पर उसके बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
Get the latest IPL 2018 News, check IPL 2018 Schedule, IPL Live Score & IPL Points Table. Like us on Facebook or follow us on Twitter for more IPL updates.दैनिक भास्कर पर Hindi News
पढ़िए और रखिये अपने आप को अप-टू-डेट | अब पाइए Dharamkot News in Hindi सबसे पहले दैनिक
भास्कर पर | Hindi Samachar
अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Hindi News App,
या फिर 2G नेटवर्क के लिए हमारा Dainik Bhaskar Lite App.
Web Title: तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को कुचला
(News in Hindi from Dainik Bhaskar)
(News in Hindi from Dainik Bhaskar)