- Hindi News
- National
- Firozpur News 10 Mm Rain In Muktsar Cold Increases Wheat And Mustard Crops Will Be Damaged
मुक्तसर में 10 एमएम बारिश, ठंड बढ़ी, गेहूं और सरसों की फसलों को होगा नुकसान
चार दिन पहले हुई बारिश के बाद बुधवार को फिर मौसम खराब हो गया। सुबह से लेकर बाद दोपहर तक कभी थोड़ी धूप तो कभी बादल छाने के चलते शाम को तेज बारिश होने लगी, जोकि देर शाम तक जारी थी। बारिश के चलते लोगों को शाम साढ़े 5 बजे के बाद ही आने जाने के लिए अपने वाहनों की लाइटें जलाकर चलना पड़ा। इस बारिश से किसान चिंता में हैं और पक रही फसलों पर मौसम की आफत बनी हुई है। यह बारिश सभी प्रकार की फसलें जैसे गेहूं, सरसों वगैरह के लिए नुकसानदायक है। पहले ही 5 से 7 मार्च तक 3 दिन हुई बारिश से किसान बहुत परेशान थे, परंतु बुधवार को फिर बारिश के कारण किसान अब मौसम साफ होने के लिए अरदास करने लगे हैं। मुक्तसर जिले में करीब 5 लाख 30 हजार एकड़ में गेहूं व करीब 5 हजार एकड़ में सरसों की फसल की बिजाई हुई है। अगर अब मौसम साफ नहीं होता तो इन फसलों को काफी नुकसान होगा, जिससे फसलों के झाड़ में भी कमी आएगी।
मौसम विभाग के अनुसार आज भी बारिश के अासार
फिरोजपुर|बुधवार देर शाम को शुरू हुई बरसात से फसलों को नुकसान पहुंचा है। समाचार लिखे जाने तक 5 एमएम बरसात हो चुकी थी। अभी भी बूंदा बंदी जारी थी। पकने के लिए तैयार हुई गेहूं की फसल पर बरसात से नुकसान होने की सम्भावना है। किसानों का कहना है कि इस मौसम में बरसात से फसलों को कोई लाभ नहीं बल्कि नुकसान ही होगा।
पकने को तैयार है फसल मौसम साफ चाहिए
मंगलवार को तेज धूप के कारण मौसम साफ रहा था पर बुधवार को सुबह से ही बादल छा गए थे। जिले में भारी बारिश या ओलावृष्टि का समाचार नहीं है। गेहूं की फसल अब पकने को हैं ऐसे में बारिश होने से फसल खराब होने का डर है।
7 मार्च को मुक्तसर जिले में 39.9 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई थी
5MM
10MM
बारिश }
तापमान
फिरोजपुर
मुक्तसर
अधिकतम 19 डिग्रीन्यूनतम 16 डिग्री
फसलों की कम होगी झाड़|जिला कृषि अधिकारी डॉ. बलजिंदर सिंह बराड़ का कहना था कि गेहूं व सरसों की फसलों के लिए अब मौसम साफ चाहिए, क्योंकि फसलें पक रही हैं, अगर बारिश इसी तरह जारी रहती है तो यह फसलों के लिए नुकसानदायक होंगी।**