- Hindi News
- National
- Firozpur News 11 Women Including Dr Madhu Balwinder Kaur Indrajit Kaur To Be Honored
डॉ. मधु, बलविंदर कौर, इंद्रजीत कौर सहित 11 महिलाएं होंगी सम्मानित
नगर कौंसिल फिरोजपुर की ओर से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शहर को साफ-सुथरा व सुंदर बनाने में अहम योगदान देने वाली 11 महिलाओं को सम्मानित करने की घोषणा की गई है। चयनित 11 महिलाओं में विधायक की प|ी, विभिन्न संस्थानों में कार्यरत कर्मी, स्कूल प्रिंसिपल व एक सफाई सेविका शामिल है। इन सभी महिलाओं की ओर से स्वच्छ भारत अभियान के तहत शहर को साफ-सुथरा व सुंदर बनाने में विशेष योगदान दिया गया है। इन सभी महिलाओं को कौंसिल की ओर से इसी सप्ताह उनके विभाग में जाकर कौंसिल अधिकारियों की ओर से सम्मानित किया जाएगा ताकि संबंधित विभाग को भी इससे प्रेरणा मिले। वहीं इन सभी महिलाओं में सबसे बड़ा योगदान नगर कौंसिल की सफाई सेविका शकंुतला का रहा है जिन्हें 20 सालों की सर्विस के दौरान जहां भी सफाई के लिए ड्यूटी लगाई उन्होंने इतनी तनदेही से काम किया कि उनके काम की एक बार भी शिकायत नहीं आई। इसके अलावा अन्य महिलाओं ने भी अपने-अपने कार्यक्षेत्र के तहत शहर को साफ-सुथरा बनाने में सहयोग दिया है।
इस बारे में नगर कौंसिल के सैनेटरी इंस्पेक्टर सुखपाल सिंह व गुरिंद्र सिंह ने कहा कि शहर की अन्य महिलाएं भी शहर में वार्ड वाइज कमेटियां या ग्रुप बनाकर अपने-अपने वार्ड की सफाई के प्रति सचेत हों व लोगों को जागरूक करें। उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए अगर अन्य महिलाएं भी नगर कौंसिल की मुहिम मेरा कचरा मेरी जिम्मेदारी के साथ जुड़कर इसे अमलीजामा पहनाएं तो वह दिन दूर नहीं जब प्रदेश में फिरोजपुर शहर नंबर-1 हो जाएगा।
सिटी को बनाएं नंबर वन
नगर कौंसिल के ईओ परमिंद्र सिंह सतीजा ने कहा कि उन्हें शहर की साफ-सफाई व सुंदरता में अहम योगदान देने वाली शख्सियतों को सम्मानित कर बहुत मान महसूस हो रहा है। उन्होंने कहा कि नगर कौंसिल बीते कई वर्षों से शहर के सॉलिड वेस्ट, स्वच्छता व सुंदरता के लिए कार्य कर रही है। ईओ ने आम पब्लिक से अपील की कि मुहिम में हिस्सा लें।
ईओ बोले...फिरोजपुर को स्वच्छता में नंबर वन बनाने के लिए सब लोग अपना सहयोग दें
शहर को साफ-सुथरा व संंुदर बनाने में महिलाओं का अहम योगदान, महिला दिवस के उपलक्ष्य में कौंसिल करेगी सम्मानित
सफाई सेविका शकुंतला रानी अपनी ड्यूटी बिना गैर हाजिर हुए या छुट्टी लिए पूरी ईमानदारी व तनदेही से निभाई गई है। 20 सालों में कोई शिकायत नहीं आई।
शकुंतला रानी
सपना भारद्वाज**
प्रोफेसर सपना भारद्वाज डीएससीएफ डब्लयू की ओर से फिरोजपुर शहर में सफाई व्यवस्था व सुंदरता के लिए निजी तौर पर सहयोग दिया जा रहा है।
नगर कौंसिल क्लर्क सविता ने पिछले दिनों प्रदेश की सभी नगर कौंसिलों व नगर पंचायतों की ओर से शहर के लोगों की सिटीजन फीडबैक लेने में अहम योगदान दिया है।
नगर कौंसिल मोटिवेटर अमनदीप कौर ने 1 वर्ष से शहर के लोगों को स्वच्छता मुहिम के साथ जोड़ने में अहम भूमिका निभाईं और विभिन्न संस्थाओं व लोगों को जोड़ने में विशेष योगदान है।
राज र| पब्लिक स्कूल प्रिंसिपल प्रवीण औल ने स्कूल में प्लास्टिक कैरी बैग, सिंगल यूज प्लास्टिक फ्री जोन घोषित करवाने के साथ-साथ सफाई व्यवस्था में अहम रोल अदा किया है।
एमआईएस डिप्टी डायरेक्टर बलविंदर कौर ने नगर कौंसिल की सैनेटरी ब्रांच, प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर, व मोटिवेटरों को समय-समय पर स्वच्छता एवं सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट की ट्रेनिंग दी।
सिख कन्या स्कूल की प्रिंसिपल सीमा अरोड़ा ने स्कूल के ग्रीन वेस्ट का वहीं निपटारा करने के लिए स्कूल के अंदर ही पिट तैयार कर पूरे बॉयो डिग्रेबल कचरे को खाद में तब्दील करवाया है।
डेरा राधा स्वामी बस्ती बलोचां मुख्य इंचार्ज संतोष छाबड़ा की ओर से डेरा के अंदर ही गीले कचरे से खाद तैयार कर डेरे के अंदर ही जैविक खेती की जा रही है।
देव समाज कॉलेज फॉर वुमेन सचिव डॉ. मधु पराशर का शहर की स्वच्छता के लिए नगर कौंसिल की ओर से किए जा रहे प्रयासों में विशेष योगदान रहा है।**
डीपीओ र|दीप कौर संधु ने माल रोड की दीवारों पर रंगीन वॉल पेंटिंग, पार्कों के सुंदरीकरण व इनके अधीनस्थ आंगनबाड़ी सुपरवाइजरों व वर्करों ने शहर की स्वच्छता में सहयोग दिया।**
इंद्रजीत कौर की ओर से बसंत के अगले दिन डोर शहर के सभी वार्डों की गलियों, सड़कों व तारों में उलझी चाइना डोर काे एकत्रित कर सफाई का प्लान तैयार किया गया और सफाई करवाई गई।**