पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Firozpur News 140 People Returned From Abroad 4 Clues Not Found 50 People At Home Observation

140 लाेग लौटे विदेश से, 4 का नहीं मिला सुराग, 50 लोग होम आब्जर्वेशन में

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोरोनावायरस से डरने की जरूरत नहीं बल्कि जागरूक होने की जरूरत है। जागरूकता अभियान के दौरान प्रशासन की ओर से सभी को आब्जर्वेशन बरतने के बारे में विस्तार से बताने के लिए कहा जा रहा है। दुनिया में कोरोना वायरस फैलने के बाद विदेशों से आने वालों पर पैनी नजर रखी जा रही है। जिले में अब तक 140 लोग विभिन्न देशों से यहां पहुंचे हैं, जिनमें से 136 को ट्रेस कर उनको होम आब्जर्वेशन में रखा गया। पीरियड पूरा होने पर इनमें से एक भी कोरोना का संभावित ग्रसित नहीं पाया गया। अब भी जिले में 50 लोग होम आब्जर्वेशन में रखा हुआ है। डीसी कुलवंत सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीमें बनाकर लोगों को जागरूक करने का सिलसिला जारी है। उन्होंने कहा कि अभी हमारे यहां पर कोरोना का कोई केस सामने नहीं आया है पर इसके बचाव को लेकर पूरी सतर्कता बरती जा रही है। उन्होंने बताया कि सभी अस्पतालों में अलग वार्ड बना दिए गए हैं और जरूरत पड़ने पर इनका दायरा बढ़ाया भी जा सकता है। उपचार के लिए सरकार की ओर से दवाइयों आदि उपलब्ध करवाने का पूरा आश्वासन है। उन्होंने कहा कि तैयारियों का जायजा लेने के लिए आज कोरोना को लेकर मॉक ड्रिल भी किया गया है। विदेशों से आने वाले सभी यात्रियों पर पैनी नजरें रखी जा रही है । जैसे ही विदेश से आने वाला व्यक्ति ट्रेस होता है उसे तुरंत निर्धारित पीरियड तक होम आब्जर्वेशन पर रखा जाता है। हमारे जिले के लगभग ऐसे केस ट्रेस कर उनको होम आब्जर्वेशन पर रखा गया जिनमें से एक भी कोरोना से संक्रमित नहीं मिला। अब भी 50 ऐसे लोगों को होम आब्जर्वेशन पर रखा हुआ है।

उन्होंने कहा कि बचाव के लिए जो कदम उठाए जा रहे है उनके तहत भीड़भाड़ वाले कार्यक्रम रद कर दिए गए हैं। जिसके तहत 11 से 13 मार्च तक एलएमएल स्कूल में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय उधम समारोह को रद किया गया है। इसी प्रकार 22 मार्च को होने वाली मैराथन भी रद कर दी गई है। 12 से 24 मार्च तक प्रदेश में आयोजित होने वाले रोजगार मेले भी इसी बजह से रद किए गए है। इसी प्रकार कोरोना वायरस से भयभीत होकर शिरोमणि अकाली दल ने वीरवार को एसपी कार्यालय के बाहर दिया जाने वाला धरना भी रद कर दिया ।

}रखें सावधानियां

कोरोना के खतरे को कम करने के उपाय कोरोना से मिलते-जुलते वायरस खांसी और छींक से गिरने वाली बूंदों के जरिए फैलते हैं। अपने हाथ अच्छी तरह धोएं, खांसते या छींकते वक्त अपना मुंह ढक लें, हाथ साफ नहीं हो तो आंखों, नाक और मुंह को छूने बचें। भीड़भाड़ वाली जगह पर न जाएं। अगर आप संक्रमित इलाके से आए हैं या किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में रहे हैं तो आपको अकेले रहने की सलाह दी जा सकती है। घर पर रहें। ऑफिस, स्कूल या सार्वजनिक जगहों पर न जाएं। सार्वजनिक वाहन जैसे बस, ट्रेन, ऑटो या टैक्सी से यात्रा न करें।

सिविल अस्पताल में स्थापित किया गया आइसोलेशन वार्ड, लेकिन अभी तक सिटी में कोई पॉजिटिव केस नहीं, विदेश से आने वालों लोगों को रखा जा रहा होम आब्जर्वेशन में।
खबरें और भी हैं...