- Hindi News
- National
- Firozpur News 180 Lakhs Snatched From The Farmer On The Strength Of Arms Case On 8
हथियारों के बल पर किसान से छीने 1.80 लाख, 8 पर केस
शिकायतकर्ता बोला...जमीन ठेके पर देकर पैसे लेकर घर जा रहा था बंडाला के पास हुई वारदात
थाना आरिफके के अधीन गांव बंडाला के पास एक व्यक्ति काे अाठ लाेगाें ने अगवा कर उसके साथ मारपीट की अाैर जान से मारने की धमकियां देकर 1.80 लाख रुपये छीन लिए। इस मामले में थाना अरिफके पुलिस ने 8 व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दिए बयान में सनमदीप सिंह पुत्र परमजीत सिंह निवासी गांव रुकनेवाला ने बताया कि वह 7 मार्च की शाम जमीन के ठेके की रकम 1.80 लाख रुपये लाड़ी निवासी गांव चंगाली कदीम से लेकर घर जा रहा था तो रास्ते मे गांव बंडाला के पास पहुंचा तो जग्गा सिंह पुत्र कश्मीर सिंह, संदीप उर्फ मोनी पुत्र जग्गा सिंह निवासी गांव बग्गू वाला, इकबाल सिंह उर्फ मल्ला पुत्र रेशम सिंह निवासी गांव कामल वाला, सुरजीत सिंह उर्फ बाबा पुत्र सुखदेव सिंह, नायब सिंह पुत्र बहेल सिंह, रिंका पुत्र दर्शन सिंह निवासी गांव रूकने वाला, सुखदेव सिंह पुत्र सुखविन्दर सिंह, जीउन सिंह पुत्र सुखविन्दर सिंह निवासी गांव बंडाला सभी ने मिल कर मुझे घेर कर अगवा करके हथियारों से डरा धमका कर मुझसे नकदी छीन ली और मारपीट करके घायल कर दिया। उपचार के लिए अब मैं सिविल अस्पताल फिरोजपुर में भर्ती हुआ। एएसआई रमेश मसीह ने बताया कि शिकायतकर्ता के बयानों के आधार पर उक्त 8 व्यक्तियों के खिलाफ आइपीसी और अार्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज करके आरोपियों की तलाश की जा रही है।
चूई चौक में पैसों के लेन-देन को लेकर युवक को गोली मार किया घायल
फिरोजपुर| पैसों के लेन-देन को लेकर शहर के चूई चाैक पर युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। घायल काे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस काे दिए बयान में घायल गुरप्यार सिंह ने बताया कि वे लकड़ी का कारीगर है और उसने शहर की पुरानी कांशीनगरी के रहने वाले अजय मोगा से पैसे का लेन-देन किया था। वह मंगलवार रात करीब 10 बजे अपनी बाइक पर बार्डर रोड स्थित मंदिर से अपने घर की ओर जा रहा था और जैसे ही वह शहर के चुई चौक के पास पहुंचा तो अजय मोगा और उसका दोस्त दीपा आए तथा अजय मोगा ने कहा की आज गुरप्यार सिंह पैसे नहीं देगा तो इसको मार देंगे। जिसके तहत दीपे ने कहा कि अजय इसको गोली मार और कहानी समाप्त कर। जिसके चलते अजय माेगा ने अपने डब से पिस्टल निकालकर गुरपियार सिंह को गोली मार दी और गोली जाकर गुरपियार सिंह की दाहिनी टांग पर लगी और गोली पट के आर-पार हो गई बाजार में फायर की आवाज सुनकर लोग इकट्ठा होने लगे जिसके चलते अजय मोगा और दिपा वहां से भाग निकले। गुरप्यार सिंह ने बताया कि बाजार के दुकानदारों नें मेरे घर फाेन कर मेरे भाई गुरजंट सिंह और बब्बू काे बुलाया उन्हाेंने मुझे सिविल अस्पताल पहुंचाया।