पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Talwandi Bhai News 20 Farm Workers Will Struggle To Get Cut Cards Restored Khunde Halal

काटे कार्ड बहाल करवाने के लिए 20 को खेत मजदूर करेंगे संघर्ष : खुंडे हलाल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मुक्तसर| गांव लक्खेवाली में नीले कार्डों पर मिलने वाली गेहूं न बांटे जाने व काटे कार्ड बहाल करवाने के लिए 20 मार्च को पंजाब खेत मजदूर यूनियन की ओर से किए जा रहे संघर्ष के लिए बैठक की गई। मीटिंग में ब्लाक प्रधान काका सिंह खूंडे हलाल ने कहा कि कैप्टन सरकार मजदूरों से चुनाव समय किए वादे पूरे करने की जगह मजदूर भलाई योजनाओं को खत्म करके मजदूरों से दुश्मनी निभा रही है। उन्होंने कहा कि जो राशन दिसंबर माह में बांटा जाना था वह भी अभी तक नहीं बांटा गया बल्कि बड़े स्तर पर जरूरतमंद मजदूरों के राशन कार्ड ही काटे जा रहे हैं। उन्होंने घोषणा की कि यदि राशन न बांटा गया व काटे कार्ड बहाल न किए गए तो खेत मजदूर यूनियन द्वारा 20 मार्च को जिला कमेटी के आह्वान पर जिले के खेत मजदूरों द्वारा सरकार की नींद खोलने के लिए सख्त एक्शन लिया जाएगा।
खबरें और भी हैं...