- Hindi News
- National
- Firozpur News 20 Grams Of Heroin 2 Lakh Including Drug Money Arrested 2 Absconding
20 ग्राम हेरोइन, 2 लाख ड्रग मनी समेत गिरफ्तार, 2 फरार
सीआईए स्टाफ फिरोजपुर ने गश्त के दौरान 20 ग्राम हेरोइन और दो लाख रुपए ड्रग मनी सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जबकि उसके तीन साथी फरार है। इस संबंध में जानकारी देते हुए सब इंस्पेक्टर चंदगीर ने बताया कि सीआईए स्टाफ के सब इंस्पेक्टर बलवंत सिंह और उनकी पुलिस पार्टी को बीती शाम गांव कडमा में गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली कि सतनाम सिंह पुत्र प्रकाश सिंह, गुरमीत सिंह पुत्र सतनाम सिंह निवासी गोबिंद नगर जलालाबाद जिला फाजिल्का, अंग्रेज सिंह पुत्र गुरदीप सिंह निवासी गांव चक खीवा जिला फाजिल्का, महिंद्र सिंह उर्फ भूपा पुत्र चिमन सिंह निवासी झुग्गे केसर सिंह वाले ममदोट जिला फिरोजपुर जो हेरोइन बेचने के आदी है। वे आज झुग्गे केसर सिंह वाले कि तरफ आ रहे हैं। पुलिस ने नाकाबंदी कर सतनाम सिंह को गिरफ्तार करके उसके कब्जे से 20 ग्राम हेरोइन और दो लाख रुपए ड्रग मनी के बरामद किए। पुलिस ने उक्त चारों व्यक्तियों के खिलाफ थाना ममदोट में एनडीपीएस एक्ट तहत मामला दर्ज करके तीन आरोपियों की तलाश की जा रही है।