- Hindi News
- National
- Firozpur News 290 Lakhs Cheery From Safe Breaking Lock Of Principal39s Room
प्रिंसिपल के कमरे का ताला तोड़ सेफ से 2.90 लाख चाेरी
गांव फतेहगढ़ सभरा स्थित शहीद सरदार शाम सिंह अटारी खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल से प्रिंसिपल के ऑफिस का ताला तोड़कर चोर 2 लाख 90 हजार रुपए की नकदी पर हाथ साफ कर फरार हो गए।
स्कूल के प्रबंधक सुखमंदर सिंह ने बताया कि चोरों की ओर से चुराई गई नकदी स्कूली विद्यार्थियों की ओर से जमा करवाई गई फीस व एडमिशन फीस थी। उन्होंने बताया कि स्कूल में चौकीदार की भी तैनाती है मगर जब यह घटना हुई तो चौकीदार साे रहा था। प्रबंधक ने बताया कि चोर रात के करीब 2.30 से 3 बजे तक वारदात को अंजाम देते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। सीसीटीवी में चार लोग मुंह ढंके हुए दिखाई दे रहे हैं जाेकि सेफ का दराज खोलते नजर आ रहे हैं। प्रिंसिपल इकबाल सिंह ने बताया कि इस बारे में थाना मल्लांवाला पूलिस को सूचना दे दी गई है। इस मामले में थाना प्रभारी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है जिसके बाद अागामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
चोरी हुआ पैसा बच्चों की फीस का था