गिद्दड़बाहा में ओलों के साथ 3 एमएम बारिश, हवाअाें से बिछीं फसलें
शनिवार को दाेपहर बाद गिद्दड़बाहा और आसपास के इलाकों में अाेलावृष्टि के साथ-साथ बारिश भी हुई। मौसम विभाग के अनुसार बारिश तीन एमएम रिकॉर्ड की गई और अभी दो से तीन दिन मौसम खराब रहने की आशंका है। वहीं कुछ दिनों से खराब मौसम व बारिश के चलते गेहूं अाैर सरसाें की फसलाें को लेकर किसान की मुश्किलें बढ़ गई है। कृषि विभाग के अधिकारियों के मुताबिक अभी तक गेहूं की फसल को इस बारिश से कोई विशेष नुकसान नहीं है लेकिन यदि अाैर अधिक बारिश या ओलावृष्टि होती है तो फसलों को काफी नुकसान हो सकता है। वहीं तेज हवाअाें के चलते जाे फसलें बिछ गई हैं उनका झाड़ कम हाेगा। बारिश व ओलावृष्टि के चलते ठंड बढ़ गई है। किसान लवप्रीत सिंह ने कहा कि इस बारिश ने उनकी मुश्किलों को बढ़ा दिया है और यदि बारिश, तेज हवाअाें व ओलावृष्टि होती रही तो गेहूं की पूरी फसल खराब हो जाएगी। उन्होंने कहा कि गेहूं की फसल पकने के नजदीक है और यदि इसी प्रकार बारिश जारी रही हो निश्चित तौर पर गेहूं की फसल खराब हो जाएगी।
}मलोट में बिजली गिरने से टंकी टूटी
मलोट|शनिवार शाम को पटेल नगर गली नंबर 4 में बिजली गिरने से एक घर की छत पर बनी पानी की टंकी टूट गई, जबकि घर में लगी बिजली की तारें भी जल गई। इस बारे जानकारी देते हुए घर के मालिक पवन मल्होत्रा ने बताया कि शाम को जब तेज बारिश हो रही थी तो अचानक उनके घर की छत पर सीमेंट की बनी पानी वाली टंकी टूट गई, जबकि घर में लगी बिजली की तारें भी जल गई।
ओलावृष्टि से गेहूं व सरसों की फसलाें में झाड़ कम होगा : कृषि अधिकारी
कृषि अधिकारी डॉ. बिक्कर सिंह ढिल्लों ने बताया कि आज इलाके में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई है। फिलहाल आज की बारिश से गेहूं की फसल को कोई नुकसान नहीं है परन्तु यदि इससे अधिक बारिश हुई तो इससे फसलों को भारी नुकसान होगा और झाड़ भी कम होगा। उन्होंने किसानों से अपील की कि जिन किसानों के गेहूं के खेत गहरे हैं उनमें बारिश के पानी को ठहरने न दें।
गिद्दड़बाहा में बारिश