10 दिवसीय कैंप में 4300 लोगों का चेकअप
फाजिल्का| निरोग जीवन संस्थान की ओर से गांव बनवाला हनवंता स्थित मुख्य आश्रम में संत जगदीश मुनि के नेतृत्व में लगाए गए 10 दिवसीय कैंप में 4300 लोगों का चेकअप किया गया। कैंप के अंतिम दिन संत जगदीश मुनि के नेतृत्व में सरकारी प्राइमरी स्कूल गांव बनवाला हनुमंता के विद्यार्थियों में पाठ्य सामग्री बांटी गई। इस मौके पर पूर्व ग्राम पंचायत सदस्य बलराज सिंह, बलविंदर कुमार, गुरविंदर सिंह फूड सप्लाई इंस्पेक्टर, अर्जुन राम जी पुजारी व समूह श्रद्धालुगण मौजूद रहे। संत जगदीश मुनि ने बताया कि दिल्ली, गुडग़ांव, पदमपुर, करनाल, सोनीपत, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, फिरोजपुर, मक्खू, तरनतारन, अमृतसर, मुक्तसर, फतेहाबाद, नासिक के लोग कैंप में पहुंचे।