पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मकान पर जबरदस्ती कब्जा करने को लेकर की मारपीट, 6 नामजद

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

थाना कुलगढ़ी के अधीन गांव सुर सिंह वाला में एक परिवार का बंटवारा होने के बाद हिस्से आए मकान वाले व्यक्ति को जबरदस्ती दूसरे पारिवारिक सदस्यों ने मकान पर कब्जा करने की नीयत से मारपीट करके उसे जख्मी करने के आरोप में थाना कुलगढ़ी की पुलिस ने 6 व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दिए बयान में जसमेल सिंह पुत्र जरनैल सिंह निवासी गांव सुर सिंह वाला ने बताया कि पारिवारिक बंटवारे में उसके हिस्से में आए मकान जिसमें वह 20 साल से रह रहा है। उसपर गुरमेल सिंह, जसबीर सिंह, जसविंदर सिंह, मुख्तियार सिंह पुत्र जरनैल सिंह, गुरविंदर सिंह पुत्र गुरमेल सिंह, जगदीप सिंह पुत्र मुख्तियार सिंह जबरदस्ती कब्जा करना चाहते है। रंजिश रखने के चलते उन्होंने आपसी राय करके मेरे घर में आकर मेरी बुरी तरह मारपीट कर मुझे जख्मी कर दिया। इस मामले की जांच कर रहे एएसआई सुखदेव सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयानों पर उक्त 6 व्यक्तियों के खिलाफ आइपीसी के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...