पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Abohar News 6 Students Of Dav College Merit Merit In Hindi Examination Result

हिंदी के परीक्षा परिणाम में डीएवी कॉलेज के 6 छात्र मेरिट में आए

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बीते दिनों पंजाब विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित एमए हिंदी के घोषित परीक्षा परिणाम में स्थानीय डीएवी कॉलेज के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते पंजाब विश्वविद्यालय की मेरिट लिस्ट में 6 स्थान प्राप्त किए हैं। छात्रा निशा ने पंजाब विश्वविद्यालय की मेरिट लिस्ट में दूसरा, पल्लवी शर्मा ने चौथा, ज्योति बाला ने छठा, रजनी ने सातवां, ममता रानी ने आठवां तथा नेहा ने 9वां स्थान प्राप्त कर कॉलेज की कीर्ति को और बढ़ाया है। कॉलेज प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार महाजन ने विद्यार्थियों को आशीर्वाद देते हुए इस शानदार परिणाम के लिए हिन्दी विभाग को बधाई प्रेषित की। प्राचार्य ने कहा कि हिन्दी विभाग के विद्यार्थी हमेशा से विश्वविद्यालय स्तर पर अपना स्थान पक्का करते आ रहे हैं और लगभग एक दशक से इस परम्परा को कायम रखा है। विभागाध्यक्ष डॉ. किरण ग्रोवर ने छात्रों की सफलता का सारा श्रेय उनकी मेहनत और साधना को दिया।

विजेता विद्यार्थियों के साथ प्राचार्य डाॅ. राजेश कुमार महाजन।
खबरें और भी हैं...