- Hindi News
- National
- Firozpur News 7 On Charges Of Illegal Mining 1 Held Two Tractor Trolley Filled With Sand Seized
अवैध खनन के आरोप में 7 पर केस, 1 काबू; रेत से भरी दो ट्रैक्टर-ट्राली जब्त
थाना गुरु हरसहाय की पुलिस ने गश्त दौरान नाजायज रेत खनन करने के आरोपो मे मौके से रेत की भरी 2 ट्रैक्टर ट्राली सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर के सात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इसके बारे मे जानकारी देते हुए एएसआई मुख्तियार सिंह ने बताया कि उनकी पुलिस पार्टी बीती रात गांव नो बेहराम शेर सिंह वाला इलाके में गश्त कर रही थी तो इस दौरान उनको गुप्त सूचना मिली कि इसी गांव का परमजीत सिंह पुत्र बंता सिह अपने हिस्से वाली जमीन से नजायज तौर पर काफी ट्रेक्टर ट्रालियां लेकर चोरी शुपे रेत का खनन करवाता है ओर काला सिंह, मुख्तियार सिंह पुत्र बंता सिंह, सुभाष सिंह पुत्र करनैल सिंह, मुख्तियार सिंह पुत्र इन्द्रजीत सिंह निवासी गांव नो बेहराम शेर सिंह वाला, बूटा सिंह पुत्र मनोहर सिंह निवासी गांव राणा पंज गराई, कुलदीप सिंह पुत्र कश्मीर सिंह निवासी सरूपे वाला उताड़, यह सभी ट्रैक्टर ट्रालियों से आगे बेचने का काम करते है । पुलिस ने सूचना तहत उस जगह पर छापेमारी कर आरोपी कुलदीप सिंह को मौके पर दो ट्रैक्टर ट्रालियों रेत से भरी हुई सहित काबु कर लिया। इस दौरान बाकी आरोपी मौके से फरार हो गए।
सवाईके गांव में हो रही अवैध खनन का पुलिस कर रही जांच
ममदोट|राज्य सरकार व जिला प्रशासन के लाख प्रयासों के बावजूद सीमावर्ती क्षेत्र ममदोट में रेत का अवैध खनन धड़ल्ले से हो रहा है। वीरवार को थाना ममदोट पुलिस ने नजदीकी गांव सवाई के भाेखड़ी में रेत की चल रही अवैध खड्ड पर छापेमारी कर रेत भर रहे एक ट्रैक्टर ट्राली को काबू करने में सफलता हासिल की है। पुलिस पार्टी को देख कर रेत का खनन कर रहे लोग भागने में सफल हो गए। रेत का खनन कर रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर जब थाना ममदोट के प्रमुख रवि कुमार से बात की गई तो उन्होंने कहा कि खनन कर रहे लोगों की व खड्ड के मालिक की पहचान कर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।