दड़ा-सट्टा लगवाते 7 लाेग 18,070 रुपए सहित गिरफ्तार
मुक्तसर| पुलिस ने विभिन्न मामलों में सात व्यक्तियों को दड़ा- सट्टा लगवाते 18070 रुपए सहित काबू किया है। पहले मामले की जानकारी देते थाना लंबी के हवलदार सुखदेव सिंह ने बताया कि गश्त दौरान मुखबिर की सूचना पर मनोहर लाल वासी गांव भीटीवाला को दड़ा-सट्टा लगवाते 2260 रुपए समेत काबू किया है। दूसरे मामले में थाना लंबी के हवलदार गुरपाल सिंह ने बताया कि गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर हरबंस सिंह उर्फ बंसी वासी गांव घुमियारा को दड़ा-सट्टा लगवाते 1150 रुपए की राशि सहित काबू किया। तीसरे मामले में थाना लंबी के हवलदार जसविंदर सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर मेजर सिंह वासी गांव तरमाला को दड़ा-सट्टा लगवाते 250 रुपए समेत काबू किया गया है। थाना सिटी मलोट के सहायक थानेदार बचित्तर सिंह ने एक अन्य मामले की जानकारी देते बताया कि लक्की कुमार व रविन्द्र कुमार वासी मलोट को दड़ा-सट्टा लगवाते 6170 रुपए सहित काबू किया। थाना सिटी मलोट के सहायक थानेदार तरसेम सिंह ने दलबीर कुमार उर्फ गगू व संदीप कुमार वासी मलोट को दड़ा-सट्टा लगवाते 8240 रुपए सहित काबू कर लिया।