80 बोतल शराब बरामद, आरोपी फरार
फिरोजपुर|थाना सदर पुलिस ने गश्त के दौरान शराब की 60 बोतलें बरामद कर एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी देते हुए हवलदार रमेश कुमार ने बताया कि उनकी पुलिस पार्टी बीती शाम दुलची के बांध पर गश्त कर रही थी तो इस दौरान उनको गुप्त सूचना मिली के जगीर सिंह उर्फ शम्बी पुत्र लहना सिंह निवासी गांव झुग्गे निहंगा वाले जो शराब बेचता है । अगर अभी गांव दुलची के बांध की दूसरी साइड छापेमारी की जाए तो शराब सहित काबू आ सकता है । पुलिस पार्टी ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मौके से 60 बोतल शराब की बरामद की लेकिन आरोपी वहां से फरार हो गया। पुलिस ने उक्त व्यक्ति के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।