नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगे 8.80 लाख
फिरोजपुर| रुहेला गांव में एक व्यक्ति के साथ उसकी बहू को अध्यापिका लगवाने का झांसा देकर लाखों की ठगी मारने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक थाना सिटी की पुलिस को दिए बयान में जरनैल सिंह पुत्र हाकम सिंह निवासी गांव रुहेला हाजी जिला फिरोजपुर ने बताया कि उसकी बहू को अध्यापिका की नौकरी लगवाने के लिए मेजर सिंह पुत्र मुंशा सिंह, नीलम रानी प|ी मेजर सिंह निवासी कोठे किली वाले, पंजेके जिला फिरोजपुर, गुरदेव सिंह पुत्र जगतार सिंह, कैलाश कौर प|ी गुरदेव सिंह निवासी गांव लखमीर के उताड़ जिला फिरोजपुर ने 8 लाख 80 हजार रुपये की ठगी मारी है। इस मामले की जांच कर रहे सब इंस्पेक्टर अमनदीप कौर ने बताया कि पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयान पर उक्त चारों के खिलाफ 420,120-बी के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।