- Hindi News
- National
- Zira News A Case Has Been Registered Against The People For Killing The Person Shot
गोली मारकर व्यक्ति काे घायल करने के अाराेप में दाे लोगों पर केस दर्ज
फिरोजपुर| थाना सिटी पुलिस ने एक युवक को पैसे के लेनदेन के झगड़े को लेकर गोली मार कर जख्मी करने के आरोपों के तहत दो व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सिविल अस्पताल फिरोजपुर शहर में भर्ती गुरप्यार सिंह पुत्र गुरदीप सिंह निवासी कम्बोज नगर ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि 10 मार्च को रात 10 बजे के समय वह मंदिर से अपने घर जा रहा था जब वह चुही चौक पहुंचा तो उसे अजय मोंगा उर्फ बल्ली पुत्र जगदीश लाल निवासी पुरानी कांशी नगरी और दीपा जिनसे पैसे के लेनदेन को लेकर पुराना झगड़ा था उसी रंजिश के चलते उन्होंने मुझे रोककर अजय मोंगा ने मार देने की नीयत से पिस्तोल का फायर मुझे मारा जो मेरी टांग के आरपार हो गया। इसके बाद दोनाें आरोपी धमकियां देते हुए फरार हो गए। इस मामले की जांच कर रहे सब इंस्पेक्टर अजमेर सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयानों पर उक्त दो व्यक्तियों के खिलाफ आइपीसी और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।