दड़ा-सट्टा लगाता व्यक्ति 8500 रुपए समेत काबू
कोरोनावायरस के बारे में लोगों को किया जागरूक
फिरोजपुर|गांव बाजीदपुर सब सेंटर में सिविल सर्जन डॉ. नवदीप सिंह के दिशा निर्देशों के तहत डॉ. वनिता भुल्लर एसएमओ फिरोजशाह के नेतृत्व में कोरोनावायरस के बारे में गांव के लोगों को विस्तार से जानकारी दी गई। इस मौके पर कोरोनावायरस के लक्षण और बचाव के बारे में बताया गया। इस मौके पर मेडिकल अफसर डॉ. तान्या अरोड़ा का नेतृत्व में अनिल बागी नर्सिंग संस्थान के विद्यार्थियों ने बीमारियों के बारे में लोगों को जानकारी दी।
मुक्तसर|थाना सिटी मुक्तसर की पुलिस ने जूआ खेलते एक व्यक्ति को 8500 रुपए व ताश के पत्तों सहित काबू किया है। सहायक थानेदार जोगिन्द्रपाल सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी ने मुखबिर की सूचना के आधार पर जोगिन्द्र सिंह उर्फ जस्सी वासी मुक्तसर को जुआ खेलते 8500 रुपए की राशि व ताश के पत्तों सहित काबू किया है।