अदालत से गैरहाजिर होने पर एक व्यक्ति भगाेड़ा करार
फिरोजपुर|जिला अदालत फिरोजपुर ने एक व्यक्ति को अदालत से गैर हाजिर रहने पर उसे भगोड़ा करार दिया है। इस संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक किरणदीप सिंह जेएमआईसी फिरोजपुर के आदेशानुसार शिंदा पुत्र हंसा निवासी गांव करमिती को अदालत में उपस्थित न होने के कारण उसे भगोड़ा करार दिया गया है।