रंजिश के चलते व्यक्ति से मारपीट, 4 पर केस
फिरोजपुर|ममदोट के गांव बेटू कदीम निवासी एक व्यक्ति की पुराने झगड़े के चलते मारपीट कर उसे घायल करने के अारोप में थाना ममदोट पुलिस ने चार व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दिए बयानों में जसबीर धवन पुत्र शाम सुन्दर निवासी गांव बेटू कदीम ने बताया कि उसका कुछ लोगो के साथ पुराना झगड़ा चल रहा है इसी झगड़े की रंजिश के चलते गांव जामा राखिया के पास आरोपी निशान सिंह पुत्र जग्गा सिंह, कुलजीत सिंह पुत्र जग्गा सिंह, हरजिंदर कौर प|ी जग्गा सिंह निवासी गांव सेदे के नोल और निशान का मामा सभी ने आपसी राय करके उसे घेर कर उसकी बुरी तरह से मारपीट की व उसे घायल कर दिया। घायलावस्था में मे इलाज के लिए उसे मेडिकल काॅलेज फरीदकोट में भर्ती करवाया गया। मामले की जांच कर रहे एएसआई सुखदेव राज ने बताया कि पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयान पर चार व्यक्तियों खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।