पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Malot News A Team Of 60 Police Personnel From Two Police Stations Conducted A Search Operation Against Drug Addiction Interrogation Of Suspects By Bringing Them To The Police Station Later Left

दो थानों के 60 पुलिस कर्मियों की टीम ने नशे के खिलाफ चलाया सर्च अभियान, संदिग्धों काे थाने लाकर की पूछताछ, बाद में छोड़ा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मलोट शहर के विभिन्न वार्डों में नशा तस्करों द्वारा नशीले पदार्थों की बिक्री करके नौजवान एवं बच्चों को नशे का आदी बनाए जाने की शिकायतें मिलने के बाद जिला पुलिस मुखी राजबचन सिंह संधू की हिदायतों पर सब डिवीजन मलोट के डीएसपी मनमोहन सिंह औलख की अध्यक्षता में पुलिस द्वारा बुधवार की सुबह शहर के विभिन्न हिस्सों में सर्च अभियान चलाया गया, जिसमें थाना सिटी मलोट एवं थाना सदर मलोट के अलावा एंटीड्रग डॉग स्क्वाॅड की टीमें शामिल थी। करीब 60 पुलिस कर्मचारियों ने थाना सिटी के इंचार्ज अमनदीप सिंह बराड़ की अध्यक्षता में शहर के बुर्जा रेलवे फाटक, रविदास नगर, जसगीया मोहल्ला आदि में सर्च अभियान चलाया गया। पुलिस को भले नशीले पदार्थ की बरामद नहीं हुई, परंतु कुछ व्यक्तियों को संदेह के आधार पर थाने लाकर पूछताछ की गई। थाना मुखी अमनदीप सिंह बराड़ ने बताया कि शहर वासियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में नशे की बिक्री करने वाले व्यक्तियों के बारे में शिकायत दी गई थी, जिसके आधार पर पुलिस मुखी राजबचन सिंह की हिदायतों पर बुधवार सुबह थाना सिटी एवं थाना सदर मलोट के करीब 60 कर्मचारियों की विभिन्न टीमें बनाकर ऐटीड्रग डॉग स्क्वॉयड के साथ सर्च अभियान चलाया गया, जिन व्यक्तियों पर नशा बेचने की शिकायत मिली थी, उन्हें उनके सहित अन्य कई संिदग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की गई।

39 बाेतल शराब व 450 नशीली गाेलियाें समेत चार गिरफ्तार

मुक्तसर|पुलिस ने विभिन्न मामलों में सवा 39 बोतल शराब व 450 नशीली गोलियों समेत एक महिला सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पहले मामले में हवलदार बलदेव सिंह ने रवि कुमार व जगजीत सिंह वासी गिद्दडबाहा को काबू कर इनसे सवा 15 बोतलें अवैध शराब बरामद की। थाना लंबी के थानेदार गुरविंदर कौर ने मनजीत कौर वासी गांव चन्नू से 450 नशीली गोलियां बरामद की। हवलदार बलदेव सिंह ने तरसेम सिंह से 24 बोतलें अवैध शराब बरामद की। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

खबरें और भी हैं...