पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जमानत पर आया आरोपी अदालत में हाजिर न होने पर भगाेड़ा करार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जमानत पर आए एक आरोपी को पेशी से गैरहाजिर रहने पर अदालत जीरा ने उसे भगोड़ा करार दिया है। इस संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी यादविंदर सिंह पुत्र तेज पाल सिंह निवासी वार्ड नंबर 2, पट्टी जिला तरनतारन मुकदमा नंबर 87 तिथि 31 मई 2012 में आईपीसी धाराओं के तहत थाना जीरा में दर्ज मामले में जमानत पर था। हवलदार गुरप्रताप सिंह ने बताया कि अदालत लवदीप सिंह हुंदल एसीजे कम एसडीजेएम जीरा के आदेशानुसार उक्त आरोपी को अदालत में उपस्थित न होने के कारण थाना सिटी जीरा में उक्त व्यक्ति के खिलाफ 229-ए आइपीसी के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...