- Hindi News
- National
- Talwandi Bhai News Annual Prize Distribution Ceremony Held In Sk Public School
एसके पब्लिक स्कूल में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित
एसके पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्राइमरी विंग का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित करवाया गया। प्रोग्राम की शुरुआत बच्चों द्वारा शब्द गायन करने उपरांत हुई। जिसके बाद नन्हें मुन्ने बच्चों द्वारा गीत, कविताएं और डांस इत्यादि की प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर स्कूल प्रिंसिपल हरप्रीत कौर सिधू ने स्कूल की वार्षिक
रिपोर्ट पढ़ी और छात्रों द्वारा अलग-अलग क्षेत्रों में हासिल की गई उपलब्धियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस मौके पर स्कूल चेयरमैन तरसेम सिंह मला, डायरेक्टर किरनप्रीत कौर सोढ़ी द्वारा स्कूल की नर्सरी, एलकेजी, यूकेजी में पहले, दूसरे और तीसरे स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को इनाम प्रदान किए गए।