पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एंटी गुंडा और माइनिंग इंचार्ज ने की चेकिंग

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ममदोट| जिला पुलिस कप्तान भुपिन्दर सिंह गिल की तरफ से नव-नियुक्त किए गए एंटी गुंडा स्टाफ और एंटी माइनिंग इंचार्ज जसवंत सिंह लाडो की तरफ से पुलिस पार्टी अलग-अलग जगह नाके लगाकर चेकिंग की गई। नगर के चपाती चौक, मां भोली चौक और मेन बाजार चौक में नाके के दौरान उन्होंने दो पहिया व चार पहिया वाहनों की चेकिंग की। इस मौके पर बात करते हुए उन्होंने बताया कि बढ़ रही जुर्म, चोरी की वारदातों और नाजायज माइनिंग की शिकायतों के चलते ज़िला पुलिस कप्तान की तरफ से इस की रोकथाम के लिए ड्यूटी लगाई है। उन्होंने गैर कानूनी काम करने वाले समाज विरोधी तत्वों को चेतावनी देते हुए कहा कि वे अपनी हरकतों से बाज आ जाए नहीं तो उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। व्हीकलों की चेकिंग के समय उन्होंने वाहन चालकों को अपने जरुरी कागजात अपने पास रखने और मुंह न ढककर वाहन चलाने और हेलमेट के इस्तेमाल करने की विशेष हिदायत दी।
खबरें और भी हैं...