90 बोतल शराब समेत गिरफ्तार
जाली नंबर लगी कार समेत चालक गिरफ्तार
फिरोजपुर| सीआईए स्टाफ फिरोजपुर की टीम ने गश्त के दौरान एक व्यक्ति को कार पर जाली नंबर प्लेट लगाकर घूमते काबू करके उसके खिलाफ थाना घल्लखुर्द में मामला दर्ज किया है। जानकारी देते हुए एएसआई जसपाल सिंह ने बताया कि उनकी पुलिस पार्टी मुदकी कस्बे में गश्त कर रही थी तो इस दौरान उनको गुप्त सूचना मिली के जसपाल सिंह उर्फ राज पुत्र मुख्तियार सिंह निवासी गांव जंड वाला में कार वर्ना की नंबर प्लेट उतार कर जाली नंबर पीजेपी 1 लगाकर घूम रहा है। पुलिस ने नाकाबंदी करते हुए टी-पाइंट मुदकी पर उक्त जसपाल सिंह को कार सहित काबू कर लिया। जांचकर्ता ने बताया कि पकड़े गए उक्त व्यक्ति के खिलाफ आई पीसी के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।
मंदिर में चोरी के आरोप में अज्ञात व्यक्ति पर केस
मलोट|थाना सिटी मलोट पुलिस ने चोरी के आरोप में अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में शंकर शर्मा वासी मलोट ने बताया कि वह ज्वाला ज्योति मंदिर का पुजारी है। गत 7 मार्च की सुबह 7 बजे वह मंदिर का ताला खोलकर अंदर गया तो दुर्गा माता जी के पाई हुई एक तोले सोने की नत्थ व लकड़ी का गोलक वहां नहीं थी। जिसमें चार-पांच हजार रुपए भेटों के थे। गतरात्रि दो अज्ञात व्यक्ति जिनकी कैमरे में फोटो देखने पर दोनों मोने हैं और मुंह पर रुमाल के साथ बंधे हुए है उक्त सामान चोरी करके ले गए है। पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयानों के आधार पर अज्ञात व्यक्तियों के विरूद्ध मामला दर्ज कर लिया है।
30 पेटियां अवैध शराब सहित दो गिरफ्तार
मुक्तसर|थाना सिटी मलोट पुलिस ने 30 पेटियां अवैध शराब सहित दो व्यक्तियों को काबू किया है। सहायक थानेदार करनैल सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस पार्टी ने अभी कुमार व बाबू राम वासी मलोट को 30 पेटियां शराब सहित काबू कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
मारपीट करने के आरोप में तीन नामजद
मुक्तसर|थाना सदर मुक्तसर ने मारपीट करने के आरोप में तीन लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। इस संबंधी पुलिस को दी शिकायत में लखविन्द्र सिंह वासी गांव भुल्लर ने बताया कि गत दिवस रात्रि करीब 9 बजे वड्डा सिंह, राजपाल सिंह व जस्सू सिंह वासी गांव काउनी कापा व लोहे की राड लेकर उसके कमरे में आ गए। उसके मना करने पर आरोपियों ने धक्के से उसका बाइक भी बाहर निकाल लिया व उसको बाइक पर अपने साथ सेमनाले पर ले गए और उसकी राड से मारपीट की। फिर वह उसे दाना मंडी काउनी में ले गए व फिर उसे पीटना शुरु कर दिया। उसका शोर सुनकर लोग एकत्रित हो गए व आरोपी से वहां फेंककर उसका व अपना बाइक लेकर वहां से चले गए। पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयानों के आधार पर वड्डा सिंह, राजपाल सिंह व जस्सू सिंह के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।
बाइक चोरी करने के आरोप में अज्ञात पर केस
मुक्तसर|थाना सिटी मुक्तसर की पुलिस ने बाइक चोरी करने के आरोप में अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। इस संबंधी पुलिस को दी शिकायत में रघुवीर सिंह वासी गांव दोदा ने बताया कि गत दिवस वह अपने बाइक नंबर पीबी 30 यू 0837 पर सवार होकर एचडीएफसी बैंक दाना मंडी मुक्तसर आया था। जब 1 बजे वह बैंक से बाहर आया तो उसका बाइक वहां नहीं था उसने काफी तलाश की लेकिन बाइक नहीं मिला उसका बाइक कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी करके ले गया है। पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयान के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।
बरीवाला| थाना बरीवाला पुलिस ने 90 बोतल शराब सहित एक व्यक्ति को काबू किया है। सहायक थानेदार रणजीत सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी ने मुखबिर की सूचना के आधार पर रेड कर मनी राम वासी गांव बाह्मनवाला (डोडावाली) को 90 बोतल शराब सहित काबू कर लिया। आरोपी के विरुद्ध एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।