नशीली गोलियां व शराब समेत गिरफ्तार, दो फरार
मुक्तसर| पुलिस ने विभिन्न मामलों में 320 नशीली गोलियां, 200 ग्राम गांजा, सवा 9 बोतल शराब व 300 लीटर लाहन बरामद करके एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जबकि दो व्यक्तियों माैके से फरार हाे गए। पहले मामले की जानकारी देते थाना गिद्दड़बाहा के एसआई राम सिंह ने बताया कि गश्त के दौरान पुलिस पार्टी ने संदेह के आधार पर राजविंदर सिंह वासी बैंटाबाद, गिद्दड़बाहा की तलाशी ली तो उसके पास से 330 नशीली गोलियां व 200 ग्राम गांजा बरामद हुआ। उक्त व्यक्ति की गिरफ्तारी हो चुकी है। दूसरे मामले की जानकारी देते थाना सदर मुक्तसर के एएसआई जज सिंह ने बताया कि जब पुलिस पार्टी चेकिंग पर थी तो मुखबिर की सूचना के आधार पर रेड करके 300 लीटर लाहन बरामद की, जबकि आरोपी बेअंत सिंह वासी भुल्लर की गिरफ्तारी बाकी है। तीसरे मामले में सदर मुक्तसर के एचसी हरमीत सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी ने मुखबिर की सूचना के आधार पर रेड कर सवा 9 बोतल शराब बरामद की है।