पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जुआ की राशि सहित गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

फिरोजपुर|थाना सिटी पुलिस ने गश्त के दौरान एक व्यक्ति को जुआ की राशि सहित गिरफ्तार करके उसके खिलाफ जुआ एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया है। जानकारी देते हुए एएसआई जंगीर सिंह ने बताया कि उनकी पुलिस पार्टी बीती शाम बस्ती आवा में गश्त कर रही थी तो इस दौरान उनको मुखबिर ने सूचना दी कि राकेश पुत्र शाम लाल निवासी बस्ती आवा जो शरेआम मिला जुला सट्‌टा लगा रहा है, यदि अभी इस पर छापेमारी की जाए तो काबू आ सकता है। पुलिस ने बताया कि छापेमारी कर राकेश को काबू करके उसके कब्जे में से जुआ के 2530 रुपए बरामद किए । पुलिस ने बताया कि उक्त व्यक्ति के खिलाफ जुआ एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया गया है।
खबरें और भी हैं...