- Hindi News
- National
- Firozpur News Atul Nagpal Meets Cheema For Special Girdawari Of Wasted Crops
बर्बाद हुई फसल की स्पेशल गिरदावरी के लिए चीमा से मिले अतुल नागपाल
फाजिल्का | तेज ओलावृष्टि से जिला फाजिल्का में हुए नुकसान की स्पेशल गिरदावरी की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता अतुल नागपाल ने पंजाब विधान सभा में विपक्ष के नेता व आप के वरिष्ठ नेता हरपाल सिंह चीमा से मुलाकात की। जानकारी देते हुए अतुल नागपाल ने कहा कि गांव दीवान खेड़ा, कल्लरखेड़ा, पन्नी वाला, तूतवाला, उस्मान खेड़ा, गुमजाल, खुईयां सरवर, मौजगढ़, दौलत पुरा, सैय्यदां वाली, आलमगढ़, पंजकोसी सहित कई गांवों में ओले गिरे हैं और तेज बारिश हुई है। जिस कारण किसानों की फसलें बर्बाद हो गई। उन्होंने बताया कि इन दिनों सरसो व गेहूं की फसल पकने को तैयार है, लेकिन बीते दिन बारिश और ओलावृष्टि के कारण फसल खराब हो गई।