पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • KHAI News Awareness In The Public Is Essential For The Prevention Of Caronavirus Sp Kulwant Rai

काेरोनावायरस के बचाव के लिए लोगों में जागरूकता जरूरी : एसपी कुलवंत राय

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

डीसी एमके अराविंद कुमार व राजबचन सिंह संधू एसएसपी मुक्तसर की हिदायतों के तहत कुलवंत राय एसपी की निगरानी में काेरोनावॉयरस से बचाव के लिए पुलिस मुलाजिमों को जागरूक करने के लिए सेमिनार लगाया गया। उक्त सेमिनार सिविल सर्जन डॉ. एचएन सिंह द्वारा भेजी गई टीम जिला मास मीडिया अधिकारी सुखमंदर सिंह बराड़ व जिला हेल्थ इंस्पेक्टर भगवान दास द्वारा जिला पुलिस हेडक्वाटर एसएसपी ऑफिस काेरोनावॉयरस से निपटने के लिए जिला पुलिस विभाग को जागरूक किया गया। इस अवसर पर गुरमेल सिंह धालीवाल एसपी (एच), हीना गुप्ता डीएसपी (एच), तलविंदर सिंह गिल डीएसपी (सड) उपस्थित थे। इस अवसर पर कुलवंत राय एसपी ने कहा कि काेरोना वॉयरस से बचाव के लिए इस संबंधी जागरूकता जरूरी है। जिला हेल्थ इंस्पेक्टर भगवान दास ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा काेरोनावॉयरस से निपटने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इस अवसर पर काेरोना वॉयरस से बचाव के प्रति जागरूक करने के लिए प्रोजेक्टर के माध्यम से फिल्में भी दिखाई गई। इस अवसर पर थाना सिटी इंस्पेक्टर तेजिन्द्रपाल सिंह, एसआई मलकीत सिंह, एसआई प्रेम नाथ, ओएसआई लवप्रीत सिंह, नेमपाल, अजीतपाल सिंह आदि उपस्थित थे।

अफवाहें फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई

मुक्तसर| जिले के डीसी एमके अराविंद कुमार ने आज यहां एक बैठक करके काेरोनावॉयरस की आगामी रोकथाम के लिए किए जा रहे इंतजामों की समीक्षा के लिए बैठक की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि काेरोना वॉयरस संबंधी अफवाहें फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों को अफवाहों से दूर रहने के लिए कहा। उन्होंने सभी को अपील की है कि इस संबंधी जानकारी के लिए केवल सेहत व परिवार भलाई विभाग से संपर्क कायम किया जाए। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में काेरोना वॉयरस से मिलते जुलते लक्षणाें के वाले में मरीजों की पूरी ट्रेवल हिस्ट्री नोट की जाएं, परंतु साथ ही उन्होंने कहा कि जिले के लोग घबराएं न व सेहत सावधानियां रखकर हम इस बीमारी से आसनी से बच सकते हैं।

पुलिस मुलाजिमों को कोरोनावायरस के प्रति जागरूक करतीं सेहत विभाग की टीम व पुलिस अधिकारी।
खबरें और भी हैं...