पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गिद्दड़बाहा|गत रात्रि गिद्दड़बाहा-मलोट रोड पर स्थित डेरा राधा स्वामी के नजदीक एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई। इस संबंधी जानकारी देते हुए थाना गिद्दड़बाहा के एएसआई सर्बजीत सिंह ने बताया कि जुझार सिंह पुत्र हरनेक सिंह निवासी आदर्श नगर, बठिंडा अपने बाइक नंबर पी.बी.04 क्यू /8949 द्वारा मलोट से बठिंडा की तरफ जा रहा थी जब वह उक्त रोड पर स्थित डेरा राधा स्वामी के नजदीक पहुंचा तो एक अज्ञात वाहन ने उसको अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही श्री विवेक आश्रम के शमिन्दर सिंह मंगा ने तुरंत गंभीर रूप में घायल जुझार सिंह को गिद्दड़बाहा के सिविल अस्पताल में पहुंचाया जहां डाक्टरों ने उसको मृत करार दे दिया। ए.एस.आई. सर्बजीत सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों के बयानों के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
खबरें और भी हैं...