पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रेलवे स्टेशन के बाहर से बुलेट मोटरसाइकिल चोरी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

फिरोजपुर| फिरोजपुर शहर के रेलवे स्टेशन के बाहर से एक व्यक्ति का मोटरसाइकिल चोरी होने की खबर मिली है। पुलिस को दिए बयान में रजिन्दर कुमार पुत्र शिव दयाल निवासी गोबिंद नगरी हाल 86 उधम सिंह नगर सिटी ने बताया है कि वह बीती 3 मार्च की शाम को अपने बुलेट मोटरसाइकिल को रेलवे स्टेशन के बाहर खड़ा करके अपने निजी काम के लिए गुरू हरसहाए गया था। रजिन्दर कुमार ने बताया कि जब वह वापस आया तो देखा कि उस का मोटरसाइकिल वहां से गायब था। उसने बताया कि उसने अपने बुलेट मोटरसाइकिल की काफी खोज की परंतु उसका कोई सुराग नहीं लग सका। इस मामले की जांच कर रहे थाना सिटी पुलिस के एएसआई कुलदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयान पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धारा 379 आइपीसी के अंतर्गत मामला दर्ज करके आगे वाली कार्रवाई शुरू कर दी है।
खबरें और भी हैं...