पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Firozpur News Buried In Grocery Store 12 Thousand Cash Thief Took Away 10 Thousand Almonds And Cashew Nut

किराना स्टाेर में सेंध लगा 12 हजार की नकदी 10 हजार का बादाम व काजू ले उड़े चोर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

फिरोजपुर| मल्लांवाला खास में जीरा रेलवे फाटक के पास मानक ट्रेडिंग कंपनी में चोरों ने दीवार में घात लगाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इस बारे में जानकारी देते हुए दुकान संचालक तरसेम लाल सेठी ने बताया मंगलवार रात्रि वह प्रतिदिन की तरह दुकान बंद कर घर गया था व सुबह जब उसने आकर दुकान खोली तो दुकान में कुछ सामान बिखरा हुआ था। इस दौरान जब उसका ध्यान दुकान की पीछे की दीवार पर गया तो देखा दीवार में सेंध लगा हुआ था। उसने बताया कि चोर उसकी दुकान के गल्ले में से 12 हजार रुपए की नकदी व करीब 10 हजार रुपए की बादाम व काजू चोरी कर ले गए । इस दौरान उक्त चोरों ने दुकान में बैठकर कोल्डड्रिंक भी पिया व एक खाली शहद की शीशी में दुकान में मिली। वहीं दुकानदार ने बताया कि उसकी दुकान में पहले भी बार चोरी हो चुकी है मगर पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई ।
खबरें और भी हैं...