पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Firozpur News Case Filed Against Five For Producing Forged Documents For Bail In Court

अदालत में जमानत के लिए जाली दस्तावेज पेश करने पर पांच के खिलाफ मामला दर्ज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

फिरोजपुर| जिला अदालत में एक आरोपी की जमानत सुरेश कुमार गोयल सीजेएम की अदालत से करवाने के लिए जाली दस्तावेज लगाने पर पांच आरोपियों के खिलाफ थाना कैंट में मामला दर्ज किया गया है। जानकारी देते हुए सब इंस्पेक्टर मनप्रीत कौर ने बताया कि सुरेश कुमार गोयल सीजेएम की रीडर कुसुम ने शिकायत दी है कि आरोपी द्वारका प्रशाद पुत्र ललीता प्रशाद की जमानत उनके लड़के मान सिंह पुत्र द्वारका प्रशाद निवासी मंजगाव जिला बरेली (यु पी) ने करवाने के लिए सिक्युरिटी ब्रांच में बलकार सिंह पुत्र महिन्दर सिंह और हरमेश सिंह पुत्र इन्दर सिंह निवासी अबु वाला उताड़ गुरु हरसहाय ने जाली दस्तावेज तैयार करवा कर लगाए थे। इसी शिकायत के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उक्त पांच आरोपियों के खिलाफ 420,419,466,474,473,120-बी आइपीसी के तहत मामला दर्ज कर आगे कार्रवाई शुरू कर दी है।
खबरें और भी हैं...