पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Firozpur News Case Filed Against Two Including Former Vice President For Assault And Threats

मारपीट करने व धमकियां देने के आरोप में पूर्व उपाध्यक्ष सहित दो पर केस दर्ज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ममदोट| ममदोट नगर पंचायत कार्यालय में शुक्रवार को ड्यूटी समय जूनियर असिस्टेंट के साथ हुई मारपीट व धमकियां देने के आरोप में थाना ममदोट पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। केस की जांच कर रहे थाना ममदोट के प्रभारी रवि कुमार ने बताया कि नगर पंचायत ममदोट कार्यालय में तैनात जूनियर असिस्टेंट सुच्चा सिंह ने दी शिकायत में बताया है कि शुक्रवार को जब वो कार्यालय में बैठकर अपना काम कर रहा था तो अचानक वहां पहुंचे नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष नगर पंचायत दलजीत सिंह ने उसके साथ झगड़ा करना शुरू कर दिया। उसको अकेला देख कर दलजीत सिंह ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर उसकी मारपीट की व उसको बाहर नहीं जाने दिया व धमकियां दी। उन्होंने बताया कि सुच्चा सिंह के बयान पर दलजीत सिंह उर्फ बाबा व उसके दूसरे साथी मेहताब सिंह के ऊपर आईपीसी की धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
खबरें और भी हैं...