व्यक्ति पर हमलाकर घायल करने के आरोप में तीन पर केस
फिरोजपुर| थाना कुलगढ़ी के अधीन गांव सतीयेवाला के एक व्यक्ति को पुरानी रंजिश के चलते तेज हथियार से हमलाकर घायल कर दिया। पुलिस ने तीन व्यक्तियाें के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दिए बयान में गुरचरन सिंह पुत्र साैदागर सिंह निवासी मॉडल ग्राम गांव सतीयेवाला ने बताया कि 12 मार्च शाम के समय मनदीप सिंह और एक अज्ञात व्यक्ति ने तेजदार हथियारों से हमलाकर मुझे बुरी तरह घायल कर दिया। मेरे शोर मचाने पर वह वहां से फरार हो गए। कुछ दिन पहले सरदूल सिंह पुत्र शमशेर सिंह निवासी गांव सतीयेवाला का पैलेस मैने सील करवाया था। इसी रंजिश के कारण मुझे यकीन है कि हमला सरदूल सिंह ने करवाया है। घायल अवस्था में मेरे परिवार वालों ने इलाज के लिए सिविल अस्पताल फिरोजपुर भर्ती कराया।