- Hindi News
- National
- Mamdot News Case Registered Against Unknown Cantor Driver In Accident In Bike Driver39s Death
हादसे में बाइक चालक की मौत मामले में अज्ञात कैंटर चालक पर केस दर्ज
फिरोजपुर| थाना सदर के अधीन गांव खाई फेमेके में शुक्रवार को हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत के मामले में पुलिस ने अज्ञात कैंटर चालक पर मामला दर्ज किया है। पुलिस को दिए बयान में मंगा पुत्र अजीज निवासी चक जमीत सिंह वाला, दाखली मिशरी वाला ने बताया कि उसका 24 वर्षीय लड़का गुरविंदर उर्फ सन्नी जो अपने मोटरसाइकिल पर अपनी बड़ी बहन को मिलने के बाद वापस अपने गांव जा रहा था। जब वह गांव खाई फेमेके के नजदीक डेरा राधा स्वामी के पास पहुंचा तो पीछे से किसी अज्ञात कैंटर चालक ने तेज रफ्तार कैंटर लापरवाही से गुरविंद्र के मोटरसाइकिल में दे मारा जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई व कैंटर चालक मौके से फरार हो गया। इस मामले की जांच कर रहे एएसआई तरसेम सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयानों पर फरार अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ 304 -ए, 427 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर अगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।