पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सीपीयू चोरी करने के आरोप में अज्ञात पर मामला दर्ज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मलोट|सोसायटी का ताला तोड़कर अंदर से सीपीयू चोरी करने के आरोप में थाना सदर मलोट की पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। इस संबंधी पुलिस को दी शिकायत में गुरपिंदर सिंह वासी गांव उड़ांग ने बताया कि गत दिवस वह अपने कार्यालय बहु मंतवी खेतीबाड़ी सहकारी सभा गांव उड़ांग को ताला लगाकर चला गया था और जब वह अगले दिन सुबह सवा 9 बजे करीब सोसायटी पहुंचा तो देखा कि सोसायटी का ताला टूटा हुआ था और उसमें से सीपीयू कोई अज्ञात व्यक्ति गत रात्रि चोरी करके ले गया था। पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयानों के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध मामला दर्ज कर लिया है।
खबरें और भी हैं...