पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Firozpur News Centers Have Been Set Up At The School Level For The Convenience Of Students Sukhwinder

विद्यार्थियों की सुविधा के लिए स्कूल स्तर पर ही बनाए गए हैं सेंटर : सुखविन्दर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पांचवीं की बोर्ड की परीक्षा शनिवार को शुरू हो गई। पहले दिन जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी कुलविन्दर कौर की अगुवाई में उपजिला शिक्षा अधिकारी सुखविन्दर सिंह, रुपिन्दर कौर और जिला कोआर्डिनेटर पढ़ाे पंजाब पढ़ाओ पंजाब महेन्दर शैली की तरफ से अलग-अलग सेंटरों में विजिट करके विद्यार्थियों को पेन और टाॅफियां बांटते हुए शुभकामनाएं दीं। उपरोक्त जानकारी देते हुए उप जिला शिक्षा अधिकारी सुखविन्दर सिंह ने बताया कि पांचवीं की परीक्षा सुचारू ढंग से चलाने, नकल रहित परीक्षा और विद्यार्थियों की सुविधा के लिए शिक्षा विभाग की हिदायतों पर अमल करते हुए स्कूल स्तर पर ही सेंटर बनाए गए हैं, जिसमें दूसरे स्कूल से अध्यापकों की ड्यूटी लगाई गई है। उनकी तरफ से जिले के अलग-अलग ब्लाकों के परीक्षा सेंटरों में विजिट करके बच्चों को शुभकामनाएं दी। इस दौरान उपजिला शिक्षा अफसर ने बताया कि जिले के ब्लाक प्राइमरी शिक्षा अफसर और सीएचटी की तरफ से अपने-अपने ब्लाकों के स्कूलों के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया और विद्यार्थियों को मिठाइयां, टॉफियां और स्टेशनरी बांटकर परीक्षा की शुभकामनाएं दी। उन्होंने बताया कि अध्यापकों को बढ़िया माहौल के लिए हिदायतें जारी की हैं जिससे विद्यार्थी भय मुक्त होकर परीक्षा दे सकें।

खबरें और भी हैं...