- Hindi News
- National
- Malot News Chandra Model School And Government Girls Senior Secondary School Ranked First In Cleanliness
चंद्र मॉडल स्कूल एवं सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल स्वच्छता में पहले नंबर पर
स्वच्छ भारत मुहिम के तहत नगर कौंसिल मलोट की ओर से शहर के समूह स्कूलों के किए गए सर्वे में न्यू गोबिंद नगर स्थित चंंदर मॉडल हाई स्कूल और इसके साथ ही सरकारी स्कूलों में सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल तहसील रोड मलोट को बेस्ट स्वच्छ स्कूल चुना गया। सेनेटरी इंस्पेक्टर राज कुमार एवं गुरबिंदर सिंह, सीएफ जसकरन सिंह ने बताया कि दोनों स्कूलों चंद्र मॉडल स्कूल के प्रिंसिपल चंद्र मोहन सुथार एवं सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल तहसील रोड मलोट की प्रिंसिपल करूणा सचदेवा को बेस्ट स्वच्छ स्कूल का सर्टीफिकेट कार्य साधक अधिकार जगसीर सिंह धालीवाल ने नगर कौंसिल कार्यालय में दिया एवं दोनों स्कूलों के प्रबंधकों को बधाई दी। इस अवसर पर कार्य साधक अधिकारी जगसीर सिंह धालीवाल ने बताया कि हमें सभी को स्वच्छ भारत अभियान में पूरा सहयोग करना चाहिए वह अपने व आसपास की सफाई के अलावा संयुक्त जगहों की सफाई रखनी चाहिए। प्रिंसिपल चंद्र मोहन सुथार एवं प्रिंसिपल करूणा सचदेवा ने बताया कि वह अपने-अपने स्कूल की सफाई का पूरा ध्यान रखते हैं ताकि विद्यार्थियों की सेहत तंदरूस्त रहे और वह पढ़ाई भी मन लगाकर करें।
स्वच्छ भारत मुहिम के तहत मलोट नगर कौंसिल ने समूह स्कूलों का किया सर्वे
स्कूल मुखियों को सर्टिफिकेट देते हुए सैनेटरी इंस्पेक्टर राज कुमार, साथ हैं अन्य।