पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

केमिस्टों ने हड़ताल करने की दी चेतावनी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

फाजिल्का| पंजाब में संशोधित ड्रग पॉलिसी -2019 को लेकर कैमिस्टों व राज्य सरकार के बीच गतिरोध खत्म नहीं हुआ तो मई में सूबे के केमिस्ट तीन दिन की हड़ताल पर जा सकते हैं। इस संबंधी पंजाब केमिस्ट एसोसिएशन की लुधियाना में एक बैठक हुई। जिसमें सभी जिलों के प्रधान, सचिव व ईसी सदस्य शामिल हुए। बैठक में तय हुआ है कि अगले एक माह दौरान पंजाब के सभी पक्ष - विपक्ष के विधायकों व ड्रग अथॉरिटीज को संशोधित ड्रग पॉलिसी-2019 से पैदा समस्याओं के बारे में ज्ञापन सौंपकर इसमें संशोधन की मांग की जाएगी। यदि उसके बावजूद सुनवाई नहीं हुई तो 15 अप्रैल के आसपास एक दिन के लिए केमिस्ट चंडीगढ़ स्थित ड्रग ऑफिस के बाहर भूख हड़ताल व धरने पर बैठेंगे। उसके बाद भी सरकार को एक माह का वक्त दिया जाएगा। यदि फिर भी सरकार की नींद नहीं टूटी तो मई महीने में तीन दिन के सभी दवा दुकानें बंद कर दी जाएंगी। इसमें पहले सभी जिलों में हल्ला बोल रैलियां भी की जाएंगी। बैठक दौरान पंजाब कैमिस्ट एसोसिएशन ने सात सदस्यीय कमेटी भी बनाई गई है, जो ड्रग पॉलिसी -2019 को कोर्ट में चैलेंज करने पर भी कानूनी राय लेगी। बैठक में बताया गया कि पंजाब में हर साल तीन हजार स्टूडेंट्स फार्मेसी करते हैं,लेकिन सरकार नए ड्रग लाइसेंस नहीं दे रही तो यह स्टूडेंट कहां जाएं। यदि बरसों से कारोबार कर रहा कोई व्यक्ति बुजुर्ग हो गया है।
खबरें और भी हैं...