पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट ने किया केंद्रीय जेल का निरीक्षण

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट एवं जिला कानूनी सेवा अथाॅरिटी के सचिव अमन प्रीत सिंह की तरफ से शनिवार को केंद्रीय जेल का निरीक्षण किया गया। इस मौके पर चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट अमन प्रीत सिंह के साथ एडवोकेट जगजीत सिंह सोढ़ी भी मौजूद थे। इसके अलावा जेल सुपरिंटेंडेंट किरणजीत सिंह संधू, डिप्टी सुपरिंटेंडेंट हरभजन लाल और मेडिकल अधिकारी आदि भी उपस्थित थे। इस दौरान चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट ने केंद्रीय जेल में हवालातियों व कैदियों की मुश्किलों सुनी। इसके बाद उन्होंने जेल में बनी रसोई का भी निरीक्षण किया। उन्होंने डी अडिक्शन सेंटर और जेल में बने अस्पताल में जाकर वहां मरीजों की मुश्किलें सुनीं और डाक्टरों को आदेश दिए कि इस जेल में किसी भी मरीज को किसी भी किस्म की कोई मुश्किल पेश नहीं आनी चाहिए। इसके बाद वह महिला वार्ड में गए, वहां उन्होंने महिला हवालाती व कैदियों की मुश्किलें सुनीं और उनको हर तरह की सहूलियतें प्रदान करवाने का भरोसा दिया।

खबरें और भी हैं...